सिद्धार्थ महाजन बने जेडीसी…
जयपुर। लंबे समय के लिए केंद्र में प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे सिद्धार्थ महाजन को जयपुर विकास प्राधिकरण का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, जयपुर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त आयुक्त की जिम्मेदारी निभा रहे राकेश शर्मा को आयुक्त और संयुक्त सचिव सूचना जनसंपर्क विभाग लगाया गया है। जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के करीबी माने जाते हैं।
सहकारिता विभाग में प्रमुख सचिव मंजू राजपाल को कृषि विभाग के प्रमुख सचिव के साथ ही राजस्थान बीज निगम लिमिटेड के अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त आनंदी को पंजीयक और सहकारिता विभाग में सचिव लगाया गया है। देवस्थान विभाग की आयुक्त बाबूलाल गोयल को राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव लगाया गया है।
इसके अलावा कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त ओमप्रकाश बैरवा का राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के सचिव पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें वापस कॉलेज शिक्षा आयुक्त के पद पर लगाया है।
Latest News Update