मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

जयपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है।
इसके तहत कांग्रेस ने सोमवार को भी देशभर में जिला कांग्रेस कमेटी स्तर पर प्रदर्शन किया। इसके तहत राजस्थान में भी प्रदेश कांग्रेस की ओर से जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करके राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टरों को सौंपे गए। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अजमेर शहर और अजमेर ग्रामीण के संयुक्त प्रदर्शन में शामिल हुए।
राजधानी जयपुर में जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया गया। इसके बाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर केंद्र सरकार से महात्मा गांधी का नाम फिर से बहाल करने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि योजना का नाम वापस महात्मा गांधी के नाम पर नहीं किया गया तो कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने इस कदम को महात्मा गांधी का अपमान बताया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि महात्मा गांधी का नाम हटा देने से उनका सम्मान कम नहीं होगा। जब तक भारत देश रहेगा, तब तक महात्मा गांधी का नाम रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *