दौसा में बस बनी आग का गोला,8 की मौत

दौसा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर राजस्थान के दौसा में हरिद्वार से इंदौर आ रही बस दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। रात ढाई बजे के आसपास हुई इस दुर्घटना में बस की ट्रैलर से भीषण टक्कर के बाद वह खाई में गिर गई और आग का गोला बन गई । हादसे में 19 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेलर से टकराने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और खाई में गिर गई। दुर्घटना के तुरंत बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई। दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सो रहे थे। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ऊपरी बर्थों पर सो रहे यात्री नीचे गिर गए, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। कलेक्टर और पुलिस अधिक्षक भी हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौके से 24-25 लोगों को बचा लिया गया है।
दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि रात को 3 बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग हरिद्वार से आ रहे थे। ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के हैं, कुछ लोग महाराष्ट्र के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *