डूंगरपुर। जिले में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) को लेकर सोमवार को जिला परिषद के ईडीपी सभागार में आयोजित बैठक में उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत और बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत के बीच तीखी बहस हुई और बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों को बीच में आकर बीच-बचाव करना पड़ा।
इसके बाद आसपुर से बीएपी विधायक उमेश डामोर ने सांसद मन्नालाल रावत को धमकी देते हुए चेतावनी दी कि लड़ाई करनी हो तो बाहर आ जाना। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने दोनों से समझाइश करते हुए मामला शांत करवाया। दिशा की बैठक की शुरुआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे।