इंडिया घटक दलों द्वारा “वोट बचाओ-देश बचाओ” आंदोलन एवं पुतला दहन
जयपुर। भारत के लोकतंत्र पर आसन्न अभूतपूर्व संकट जहाँ स्वयं चुनाव आयोग सरकार की कठपुतली बन गया हो ऐसे में लाज़मी है कि भारत के सभी लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष, वामपंथी, समाजवादी दल एक हो और इसका मिल कर प्रतिकार करे। इसी के मद्देनज़र कल 8 अक्टूबर को प्रातः ग्यारह बजे कलेक्ट्रेट सर्किल पर इंडिया गठबंधन के साथी घटक दल यथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, सीपीआई (एम) सीपीआई, समाजवादी पार्टी, सीपीआई (एमएल) के संयुक्त तत्वाधान में “वोट बचाओं-देश बचाओं” आंदोलन, प्रदर्शन एवं पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है।
इससे पूर्व आंदोलन की तैयारी के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यदल की बैठक में आयोजित की गई जिसमें जयपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील शर्मा, राजखेड़ा से विधायक एवं जयपुर प्रभारी रोहित बोहरा, सीपीआई एम के जयपुर सचिव डॉ संजय माधव, समाजवादी पार्टी के विनोद यादव , सीपीआई एमएल की मंजुला ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा को गई।