RLP नेता कांग्रेस में शामिल हुए, डोटासरा बोले – पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे

 

जयपुर। राजस्थान आरएलपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजपाल चौधरी ने आज सैंकड़ों साथियों के प्रदेश कांग्रेस वार रूम, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजपाल चौधरी पूर्व में जयपुर के निर्वाचित एनएसयूआई जिलाध्यक्ष (2015-2017) भी रह चुके हैं।

इस अवसर पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि राजपाल चौधरी कि यह घर वापसी हुई है और पार्टी की मजबूती के लिए वह काम करेंगे। डोटासरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा की सरकार के गठन को ढाई वर्ष से अधिक समय हो गया है तथा मुख्यमंत्री लगातार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए हमलावर रहे, आज उनसे प्रश्न है कि जो अधिकारी दो वर्ष तक भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में रहा, मुख्यमंत्री के सचिव रहते ऊंचे पद पर बैठकर एवं मुख्यमंत्री के नजदीकी होकर निर्णय कर रहा था और इस अधिकारी के अधिकांश निर्णय मुख्यमंत्री के निर्णय माने जाते हैं, आज उस अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री चुप क्यों है, जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं, जिस कम्पनी को लाभ देने का निर्णय हुआ वह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति ने निर्णय किया है, इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर मुख्यमंत्री चुप क्यों है, जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं, देश में भ्रष्टाचार की जांच के लिए ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थायें हैं, इनसे जांच क्यों नहीं करवाई जा रही है, क्या यह संस्थायें केवल विपक्षी दलों और कांग्रेस के नेताओं को डराने एवं धमकाने के ही काम के लिये रह गई है, क्या इतने बड़े गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपी की जांच इन एजेंसियों से करवाई जायेगी, यह जवाब अब मुख्यमंत्री को देना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *