जयपुर। राजस्थान में चल रहे पंचायत राज चुनाव के तहत होने वाले जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश अनुसार उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी जयपुर जिला परिषद के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
कांग्रेस ने अपनी सूचीमें पूर्व यूपी जिला प्रमुख मोहन डागर,युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा को भी उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की सूची में सबसे युवा उम्मीदवार के रूप में वार्ड नंबर 19 से लड़ने वाली एडवोकेट नीमा शर्मा के नाम भी शामिल हैं।
जयपुर जिला परिषद के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी,नीमा सबसे युवा उम्मीदवार