नितिन नबीन की टीम में वसुंधरा बरकरार, सतीश पूनिया राष्ट्रीय महासचिव बने

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में 13 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें वसुंधरा राजे सिंधिया को बरकरार रखते हुए तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर को शामिल किया गया हैं।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाते हुए बीएल संतोष बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) पर बनाए रखा गया है। इनके साथ शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ​​त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब, सुनील बंसल, विनोद तावड़े, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *