डोटासरा ने भ्रष्टाचार के मामले में मदन दिलावर पर निशाना साधा

जयपुर। स्काउट एंड गाइड के शिविरों के नाम पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर जोरदार हमला बोला है।

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान में एक पूर्व कर्मचारी के पत्र के हवाले से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोसायटी में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर इस सोसायटी के अध्यक्ष हैं और सचिव नरेंद्र औदीच्य हैं। गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप नरेंद्र औदीच्य पर हैं। एक पूर्व कर्मचारी ने गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं,जिनकी शिक्षा मंत्री और इस सोसायटी के अध्यक्ष मदन को जांच करवानी चाहिए। वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।

डोटासरा ने शुक्रवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सोसायटी पहले उदयपुर जिला स्तर पर पंजीकृत थी। जिसे साल 2018 में राज्य स्तर पर पंजीकृत करवाया गया।
उन्होंने कहा कि साल 2024 से 2026 तक अलग-अलग जगहों पर शिविर लगाकर इनमें भाग लेने वालों से राशि ली जाती है यह राशि संस्था के बैंक खातों में जमा नहीं करवाकर व्यक्तिगत खातों में जमा करवाई गई है उन्होंने आरोप लगाया कि बीएसटीसी के 13 हजार विद्यार्थियों पर दबाव बनाकर उनसे 300-300 रुपए वसूल किए गए हैं और बिना शिविर लगाए प्रमाण पत्र दिए गए हैं। इसके साथ ही पदों पर नियुक्ति देने के नाम पर भी अवैध वसूली की जा रही है उन्होंने साफ किया कि मंत्री इस सोसायटी के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें इस पूरे मामले की जांच करवानी चाहिए, लेकिन वे अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने सरकार की रात्रि चौपाल को इवेंट मैनेजमेंट का हिस्सा बताया है। वे बोले, सीएम कुछ लोगों की रात्रि चौपाल के नाम पर फोटो सेशन करवा रहे हैं। यह भाजपा के इवेंट मैनेजमेंट का पार्ट होगा. इन्हें आगे फोटो भेजनी पड़ती होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि रात्रि चौपाल में एक भी अधिकारी नहीं दिखता। ऐसे में जनता की समस्याएं कैसे दूर होंगी। वे बोले, हम भी जनसुनवाई करते हैं। लोग प्रार्थना पत्र लेकर आते हैं। उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दर्ज करवाते हैं.ल। सीएम दो जगह जाकर आए हैं। सीएमओ में कितनी एप्लिकेशन आई हैं।
डोटासरा ने कहा, यहां काम नहीं हो रहे, लेकिन फोटो भेजना भी जरूरी है। सीएम को हेलिकॉप्टर मिला हुआ है। उनके साथ पांच-पांच गाड़ियां ओएसडी की चलती हैं। ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा। क्यों जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा खर्च कर पेट्रोल फूंका जा रहा है। इस पर भी कोई बात नहीं, लेकिन रिजल्ट तो आना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए जो रथ घूम रहे हैं। उनका टैक्स और इंश्योरेंस तक नहीं है। सीकर में किसी ने पूछ लिया तो जमा करवा दिया। लेकिन बाकि जगहों पर टैक्स-इंश्योरेंस नहीं है।
जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री डॉ महेश जोशी की गिरफ्तारी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें बिना नोटिस दिए रात में जाकर गिरफ्तार किया गया। यह सही नहीं है। पहले नोटिस देना होता है। अगर नोटिस देने पर भी पूछताछ के लिए नहीं आते तो गिरफ्तार किया जा सकता है। लेकिन बिना नोटिस और बाकि प्रक्रिया पूरी किए गिरफ्तारी की गई है। जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है एसीबी दबाव में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *