पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत,ममता की करारी हार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ में सरकार बनाने जा रही है। वही टीएमसी और ममता बनर्जी करारी हार की ओर बढ़ रही है। अब तक मिले परिणामों और रुझानों के अनुरूप भाजपा 204 सीटों पर आगे है वही टीएमसी सिर्फ 83 सीटों पर सिमटी दिख रही है कांग्रेस दो और लेफ्ट एक सीट पर आगे है वहीं अन्य के खाते में तीन सीट जा रही है।
इस जीत के साथ ही भाजपा ने पक्षी बंगाल जीतने का अपना सपना पूरा कर लिया है हालांकि इस बार के चुनाव को लेकर चुनाव आयोग केंद्रीय एजेंसियां और केंद्रीय सुरक्षा बलों सहित केंद्रीय पर्यवेक्षक आरोपी से घिरे रहे लेकिन चुकी अब परिणाम भाजपा के पक्ष में आ गए हैं ऐसे में यह तमाम आप पीछे छूटते दिख रहे हैं।
हालांकि सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कई बार रुझानों में कभी बीजेपी आगे हो जाती थी तो कभी टीएमसी आगे हो जाती थी और एक बार तो टीएमसी 140 के आंकड़े तक पहुंचती दिख रही थी लेकिन जैसे-जैसे परिणाम आगे बढ़ता गया वैसे-वैसे टीएमसी घटती गई और भाजपा लगातार आगे बढ़ती रही। कहां जा रहा है कि हिंदू मुस्लिम ध्रुवीकरण का असर इस पूरे चुनाव पर हुआ और भाजपा को इसका बड़ा फायदा मिला है। वही मुस्लिम वोटो में बिखराव की वजह से भी तृणमूल कांग्रेस को बहुत सारी सीटों पर नुकसान उठाना पड़ा है।
34 साल के लेफ्ट के शासन को समाप्त कर ममता बनर्जी ने सत्ता संभाली थी और लगातार 15 साल से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री थी। लेकिन इस बार भाजपा की घेराबंदी को पार नहीं कर पाई और अपनी पार्टी की सरकार को बचाने में नाकामयाब रही। उधर भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लगातार दौरे किए वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में ही डेरा जमाये रखा। वहीं पूरे देश के मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं को भी बंगाल चुनाव में झोंककर भाजपा ने बंगाल जीतने का सपना पूरा कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *