डोटासरा बोले – आरएसएस और बीजेपी का अपना कोई इतिहास नहीं,दूसरों का मिटाना चाहती है

 

जयपुर। राजस्थान सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्कूली शिक्षा से चार पुस्तकों को विलोपित करने के निर्णय को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इतिहास पर सीधा हमला बताया है और कहा है कि यह सोच को नियंत्रित करने और मिटाने की साजिश है,जो RSS व भारतीय जनता पार्टी की सत्ता को अंदर तक चुभती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार कक्षा 9 की राजस्थान का स्वतंत्रता आंदोलन एवं शौर्य परंपरा, कक्षा 10 की राजस्थान का इतिहास एवं संस्कृती, कक्षा 11 में पढ़ाई जाने वाली आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत और कक्षा 12 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग 2 को सिलेबस से हटाकर प्रदेश की पूरी एक पीढ़ी को आधा अधूरा सच पढ़ाना चाहती है। भाजपा सरकार को जवाब देना चाहिए की कक्षा 9 से 12 तक जिन किताबों को हटाया गया है,उनसे भारतीय जनता पार्टी को क्या परेशानी है। क्या भारतीय जनता पार्टी की असली परेशानी देश के निर्माण की वास्तविक कहानी से है ? क्या इसलिए हटाया गया है क्योंकि इन पुस्तकों में कांग्रेस के उन महान नेताओं का योगदान दर्ज है, जिन्होंने देश को सशक्त करके मजबूत भारत का निर्माण किया, लेकिन वह बीजेपी की राजनीति के अनुकूल नहीं है? अगर कुछ गलत तथ्य थे तो सुधार किया जा सकता है लेकिन किताब हटाना साफ जाहिर करता है कि मकसद सुधार नहीं इतिहास मिटाना है।
डोटासरा ने प्रश्न किया कि जब आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी का अपना कोई इतिहास नहीं है। सिर्फ इसीलिए इन पुस्तकों से स्वतंत्रता आंदोलन शौर्य परंपरा और इतिहास के पाठ हटाए गए हैं ,क्योंकि स्वतंत्रता संग्राम में अपने सर्वस्व को बलिदान करने वाले देश की आजादी दिलाने में कांग्रेस के महान नेताओं का अमिट योगदान है। आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत भाग 1 तथा भाग 2 किताब में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की राष्ट्र निर्माण की विचारधारा सशक्त भारत की नींव लोकतांत्रिक प्रणाली शिक्षा विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, डीआरडीओ, यूजीसी, और योजना आयोग जैसे प्रमुख संस्थानों की स्थापना किए जाने का इतिहास है या फिर यह किताबें इसलिए हटाई गई कि इनमें संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर से मिले संविधान का जिक्र है, जो नागरिकों को न्याय और समानता व आरक्षण का अधिकार देता है?

उन्होंने प्रश्न किया कि क्या भारतीय जनता पार्टी को बहुत से पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी का दमदार नेतृत्व चुभता है जिन्होंने 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश का निर्माण किया या फिर उनके नेतृत्व में हुआ पहला परमाणु परीक्षण, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित, श्वेत क्रांति जैसे ऐतिहासिक कदम जो इस पुस्तक में वर्णित है जिन्होंने भारत को नई ताकत देखकर आम आत्मनिर्भर बनाया चुभता है? उन्होंने प्रश्न किया कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के द्वारा भारत को 21वीं सदी के लिए तैयार करने का दूरदर्शी विजन देना, 18 वर्ष की आयु के युवाओं को मतदान का अधिकार देना, शासन में विकेंद्रीकरण, पंचायती राज, कंप्यूटर व तकनीकी क्रांति की नींव रखने से भाजपा को परेशानी है? क्या बीजेपी को यह चुभता है कि राजीव गांधी जी के नेतृत्व में किस तरह हमारा राष्ट्र प्रौद्योगिकी में अग्रणी बना? उन्होंने प्रश्न किया कि क्या बीजेपी को यह चुभता है कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी की सरकार ने सूचना का अधिकार, मनरेगा, आधार कार्ड, शिक्षा का अधिकार और भोजन का अधिकार जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए जिसने भारतीय लोकतंत्र को पारदर्शी और मजबूत बनाया?
डोटासरा ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले किताबों से आदिवासी वीरों का इतिहास मिटाया मानगढ़ धाम जैसे बलिदान को नजरअंदाज किया कालीबाई भील और ज्योतिबा फूले जैसे महान व्यक्तित्व के इतिहास को किताबों से हटाया और अब स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आजादी के बाद के भारत का स्वर्णिम दौर ही हटा दिया गया है यह सिलसिला खतरनाक है तथा शिक्षा सुधार नहीं जानबूझकर इतिहास मिटाने का षड्यंत्र है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *