बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस ने समझा इसके साथ सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ कर दिया है। इसी के साथ सिद्धारमैया ने लोकभवन जाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि लोकभवन में राज्यपाल नहीं थे, इसलिए राज्यपाल के सचिव को यह इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल शाम तक बेंगलुरु वापस लौटेंगे। अब तक उप मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी निभा रहे डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि हाईकमान के पहले इस्तीफा देने के कहने के बाद मैंने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि गवर्नर आने पर इसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि यह संविधान के अनुसार होना चाहिए। हम पूरी तरह से बहुमत में हैं। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को सरकार बनाने की अनुमति दें। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने यह मौका दिया।
इससे पहले सिद्धारमैया ने मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। घोषणा से पहले सीएम ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को अपने आवास पर बैठक के लिए नाश्ते पर बुलाया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई मीटिंग के बारे में मंत्रियों के साथ जानकारी भी साझा की।
इसके बाद सिद्धारमैया अपने घर से बेंगलुरु में लोक भवन के लिए निकले और अपना इस्तीफा सौंपा। इससे पहले डिप्टी सीएम और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीके शिवकुमार सिद्धारमैया के आवास ‘कावेरी’ पहुंचे हैं। सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने ब्रेकफास्ट मीटिंग में एक-दूसरे को गले लगाया। उसके बाद डीके शिवकुमार ने सीएम सिद्धारमैया के पैर भी छुए। वहीं इससे पहले शिवकुमार के समर्थक बेंगलुरु में उनके घर पहुंचे और मिठाईयां बांटीं। सूत्रों से यह भी पता चला है कि कर्नाटक की नई सरकार में करीब 4 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इनके नाम भी लगभग फाइनल हो गए हैं।
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी संग बैठक की थी। इसी बैठक में फैसला लिया गया कि सिद्धारमैया सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे। अभी तक सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार या कांग्रेस आलाकमान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
https://shorturl.fm/CKtfM