रॉयल चैलेंजर्स ने सीएसके को 43 रन से हराया

बंगलुरू। यहां के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रायल चैलेंजर बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर 250 रन बनाने के बाद आरसीबी ने सीएसके को 207 रनो पर ही समेटकर इस सीजन लगातार तीसरी हार तय कर दी251 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके का टॉप ऑर्डर एक बार फिर बुरी तरफ से फ्लॉप रहा। 30 के ही कुल स्कोर पर अपने तीन बड़े विकेट खो दिए। जिसमें सैमसन (7), गायकवड़ (9) और महात्रे (1) का विकेट शामिल है।
30 पर तीन विकेट गिरने के बावजूद सरफराज खान ने तेजी से रन बनाए, लेकिन ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके। वो 25 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद प्रशांत वीर ने 29 गेंद पर 43 और जेमी ओवर्टन ने 16 गेंद में 37 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। जिससे सीएसके एक बड़ी और शर्मनाक हार से बच गया।
आरसीबी की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने शानादर गेंदबाजी की और 4 ओवर में 41 रन देकर तीन विकेट लिए। जिसके साथ वो 200 आईपीएल विकेट लेने वाले चहल के बाद दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये उपलब्धि पहला विकेट हासिल करके हासिल की, क्योंकि ये कारनामा करने के लिए वो केवल एक विकेट ही दूर थे। इसके अलावा जैकब डफी, अभिनंदन और पांडिया को 2-2 विकेट मिले।
इससे पहले टॉस हारकर आरसीबी ने दमदार और धुआंधार बल्लेबाजी की। टीम के टॉप ऑर्डर ने शानदार पावर हिटिंग शो दिखाया। फिल साल्ट ने 30 गेंद में 46, कोहली ने 18 गेंद में 28, पडिकल 29 गेंद में 50, कप्तान पाटिदार ने 19 गेंद में 48 और आखिर में टिम डेविड ने 25 गेंद में 70 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम का स्कोर 4 विकेट पर 250 तक पहुंचा दिया। जो कि आरसीबी का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान डेविड ने 8 और पाटिदार ने 6 छक्के भी लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *